पर्यावरण अध्ययन प्रश्नोत्तरी - 22

50. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा ........... महासागर के बीच से होकर गुजरती है। (a) आर्कटिक (b) हिंद (c) अटलांटिक (d) प्रशांत Ans: (d) अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशान्त महासागर के बीच से होकर 1800 देशान्तर पर उत्तर से दक्षिण की ओर गई एक काल्पनिक रेखा हैं। इस रेखा पर तिथि का परिवर्तन होता हैं इस रेखा का निर्धारण 1884 ई. में वाशिंगटन में सम्पन्न एक सम्मेलन में किया गया। जब कोई जलयान पश्चिम दिशा में यात्रा करता हैं तो उसकी तिथि में एक दिन जोड़ दिया जाता है और यदि वह पूर्व की ओर यात्रा करता है तो एक दिन घटा दिया जाता है। एक देश के विभिन्न भागों या द्वीपों का समय एक समान रखने के लिए इस रेखा को आर्कटिक महासागर में 750 उत्तरी अक्षांश पर‚ महाद्वीप से बचने के लिए इस रेखा को पूर्व की ओर मोड़ कर बेरिंग जल संधि से निकाला गया है। बेरिंग सागर में यह पश्चिम की ओर मोड़ी गई है। फिजी द्वीप समूह तथा न्यूजीलैड को दूर रखने के लिए दक्षिण प्रशान्त महासागर में यह पूर्व की ओर मुड़ती हैं। 
51. निम्नलिखित में से कौन-सी रेखा भारत के लगभग आधे हिस्से से में होकर गुजरती है? (a) मकर (b) कर्क (c) भूमध्यरेखा (d) प्रमुख भूमध्य Ans: (b) कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में भू-मध्य रेखा के समान्तर 23º30' पर खींची गयी है। ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व खींची गयी काल्पनिक रेखा है। यह भारत के लगभग बीच में से होकर गुजरती है। भारत में कर्क रेखा आठ राज्यों− गुजरात‚ राजस्थान‚ म.प्र.‚ छत्तीसगढ़‚ झारखण्ड‚ प. बंगाल‚ त्रिपुरा तथा मिजोरम से होकर गुजरती है।
 52. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन होता है। (a) 22 नवंबर (b) 22 दिसम्बर (c) 22 मार्च (d) 22 जून Ans: (b) उत्तरी गोलार्द्ध में 22 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होता है। इस दिन सूर्य अपने अधिकतम दक्षिणी बिंदु अर्थात मकर वृत्त पर पहुँचता है। उत्तरी गोलार्द्ध के देशों में दिन 10.5 घंटे और रात 13.5 घंटे का हो जाता है।
 53. भारत में सबसे छोटा दिन कब होता है? (a) 22 दिसम्बर (b) 21 मार्च (c) 22 जून (d) 23 सितम्बर Ans: (a) 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। इस स्थिति की शीत अयनांत कहते है। इस समय दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन की अवधि लम्बी व रात की अवधि छोटी होती है। वस्तुत: सूर्य के दक्षिणायन होने अर्थात दक्षिणी गोलार्द्ध में उन्मुख होने की प्रक्रिया 23 दिसम्बर के बाद प्रारम्भ हो जाती है। जिससे दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन बड़े व राते छोटी होने लगती है। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में ठीक विपरीत स्थिति देखी जाती है। 22 दिसम्बर के उपरान्त 21 मार्च तक सूर्य पुन: विषुवत रेखा की ओर उन्मुख होता है। तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में धीरे-2 ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति हो जाती है। भारत में 22 दिसम्बर को सबसे छोटा दिन होता है। 
54. उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन कौन सा है? (a) 21 मार्च (b) 21 सितंबर (c) 21 जून (d) 21 अप्रैल Ans: (c) 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है तथा सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत चमकता है। जबकि 22 दिसम्बर को दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है। तथा सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। अन्य महत्वपूर्ण तथ्य- - केवल 21 मार्च और 23 सितम्बर को अर्थात्‌ बसन्त विषुव और शरद विषुव को समस्त भूमण्डल में दिन रात बराबर होते है। - 23 सितम्बर से 21 मार्च तक दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन बड़े और राते छोटी होती है। - 22 मार्च से 23 सितम्बर तक उत्तरी गोलार्द्ध में दिन बड़े और राते छोटी होती है।
55. उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन .......... है। (a) 20 मई (b) 21 जून (c) 20 जुलाई (d) 21 अगस्त Ans: (b) पृथ्वी के अक्ष के 23.5 झुके होने के कारण सूर्य 21 जून को कर्क रेखा (उत्तरी अक्षांश) एवं 22 दिसम्बर को मकर रेखा पर लम्बवत्‌ चमकता है। अत: सूर्य की किरणें अधिक समय तक पृथ्वी पर अपनी किरणों का प्रसार करते हैं‚ जिसके कारण 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध एवं 22 दिसम्बर को दक्षिणी गोलार्द्ध पर सबसे बड़ा दिन होता है। 
56. कौन से ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है? उत्तर: मंगल व्याख्या-मंगल ग्रह की मिट्टी में उपस्थित फेरिक आक्साइड से इसका रंग लाल होता है। इसी कारण मंगल ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है। मंगल पर सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलम्पिया है जो माउण्ट एवरेस्ट से तीन गुना बड़ा है। मंगल ग्रह के पास केवल दो उपग्रह फोबोस व डीमोस है। पृथ्वी की आन्तरिक संरचना एवं शैल निर्माण 
57. हिंद महासागर की सबसे गहरी खाई कौन सी है? (a) जावा खाई (b) एलेन्टियन खाई (c) आटाकामा खाई (d) तिजार्ड खाई Ans: (a) ‘सुण्डा या जावा गर्त’ हिन्द महासागर की सबसे गहरी खाई है। गर्त या खाई महासागरीय नितल के काफी नीचे मिलती है। इनकी स्थिति सर्वत्र एक जैसी न होकर अलग-अलग मिलती है‚ इनकी उत्पत्ति विवर्तनिक क्रियाओं के फलस्वरूप होती है। सुण्डागर्त की गहराई 7725 मी. है जो कि हिन्द महासागर का सबसे गहरा बिंदु हैं जावा गर्त हिन्द महासागर के पूर्व में अवस्थित है। अन्य विकल्प एलेन्टियन खाई - अलास्का का दक्षिणी तट अटाकामा खाई- प्रशांत महासागर तथा तिजार्ड या रोमान्ची खाई दक्षिणी अटलांटिक महासागर में अवस्थित है। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 27 मई‚ 2018 
58. निम्न में से कौन सा कायान्तरित शैल का उदाहरण है? (a) बलुआ पत्थर (b) ग्रेनाइट (c) संगमरमर (d) चूना पत्थर Ans: (c) जब ज्वालामुखी (Volcano) क्रिया के फलस्वरूप तत्व मैग्मा (Magma) बाहर निकलता है‚ तो मैग्मा के सम्पर्क क्षेत्र की चट्टानें रूपांतरित हो जाती हैं। इस प्रकार के रूपान्तरण (Metamorphosis) के कारण चूना पत्थर (Lime Stone)‚ संगमरमर (Marble) में परिवर्तित हो जाता है। चूना पत्थर अवसादी/तलछटी/परतदार चट्टानों (Sedimentary or Stratified rocks) का उदाहरण है। संगमरमर जिसका रूपान्तरित रूप है।
 59. निम्नलिखित में से कौन-सा आग्नेय चट्टान का उदाहरण है? (a) बेसाल्ट (b) चूना पत्थर (c) स्लेट (d) ग्रेफाइट Ans: (a) आग्नेय चट्‌टानों का निर्माण ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा के जमा होने से होता है। इन चट्‌टानों में खनिज पदार्थों की अधिकता होती है। इस चट्‌टान के उदाहरण हैं−ग्रेनाइट‚ बेसाल्ट‚ पेग्मेटाइट आदि। 
60. पिघले हुए मैग्मा से निर्मित चट्टान है? (a) आग्नेय (b) अवसादी (c) रुपांतरित (d) इनमे कोई नहीं। Ans: (a) पृथ्वी के अन्दर उत्पन्न हलचल के फलस्वरूप पृथ्वी के अन्दर उपस्थित लावा के बाहर आने को ज्वालामुखी की संज्ञा दी जाती है। ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा को मैग्मा भी कहा जाता है। जब मैग्मा बाहर आते है तो ठण्डा होने के पश्चात आग्नेय शैल का निर्माण करते है। इन्ही शैलो से ताप‚ दाब तथा अपरदन की क्रिया द्वारा रूपान्तरित एवं अवसादी शैलों का निर्माण होता है।
61. पृथ्वी की पपड़ी में मुख्य रूप से ............... शामिल है।ं (a) बॉक्साईट (b) मैंगनीज (c) सिलिका (d) आयरन Ans: (c) पृथ्वी के पपड़ी में मुख्य रूप से सिलिका शामिल है। सिलिका खनिज सिलिकॉन और आक्सीजन के संयोग से बना है। सिलिका मुख्यत: क्रिस्टलीय जैसे क्वार्टज‚ गुप्त क्रिस्टलीय जैसे चाल्सीडानी और फ्लिंट तथ आक्रिस्ली जैसे ओपल के रूप में पाया जाता है। 
62. पृथ्वी तल के नीचे के पिघले हुए पत्थर को क्या कहा जाता है? (a) बेसाल्ट (b) लेकोलिथ (c) लावा (d) मैग्मा Ans: (d) मैग्मा चट्टानों का पिघला रूप है‚ जिसकी रचना ठोस आधी पिघली अथवा पूरी तरह पिघली चट्टानों के द्वारा होती है। मैग्मा के बाहर निकलने वाले रूप को लावा कहते है। मैग्मा के शीतलन के कारण अग्नेय चट्टानों का निर्माण होता है। जब मैग्मा जमीनी सतह के ऊपर आकर (लावा के रूप में) ठण्डा होकर जमता है‚ तो बहिर्भेदी और जब नीचे ही जम जाता है‚ तो अन्तर्भेदी आग्नेय चट्टानों का निर्माण होता है। 
63. पृथ्वी की पपड़ी में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला धातु कौन सा है? (a) जिंक (b) तांबा (c) एल्युमीनियम (d) लोहा Ans: (c) पृथ्वी के रसायनिक संरचना के आधार पर इसको तीन मुख्य भागों में विभाजित किया गया है। (1) भू-पर्पटी (Crust) (2) मैंटल (Manlel) (3) क्रोड़ (Core)। भू-पपर्टी का निर्माण सिलिका एवं एल्युमिनियम से हुआ है। अत: इसे Sial (सियाल) परत भी कहा जाता है। जबकि मैंटल का निर्माण सिलिका एवं मैगनीशियम से हुआ है। अत: इस परत को Sima (सीमा) भी कहा जाता है। क्रोड का निर्माण निकेल एवं लोहा से बना है। अत: इस परत को Nife (नीफे) भी कहा जाता है। 
64. पृथ्वी की सबसे बाहरी परत को ............ कहा जाता है− (a) स्फीयर (b) पपड़ी (c) आवरण (d) केन्द्र Ans: (b) 
भू-पर्पटी या क्रस्ट भू-विज्ञान में किसी पथरीले ग्रह या प्राकृतिक उपग्रह की सबसे ऊपर की ठोस परत को कहते हैं। यह जिस सामग्री का बना होता है वह इसके नीचे की भू-प्रावार (मैन्टल) कहलायी जाने वाली परत से रासायनिक तौर पर भिन्न होती है। हमारे सौरमण्डल में पृथ्वी‚ शुक्र‚ बुध‚ मंगल‚ चन्द्रमा और कुछ अन्य खगोलीय पिण्डों के भूपटल ज्यादातर ज्वालामुखीय प्रक्रियाओं में बने हैं। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी लगभग गोलाकार गेंद की भाँति दिखायी देती है। इस गोलाकार पृथ्वी की पर्पटी की संतरे के छिलके से तुलना की जा सकती है। मोटाई के आधार पर यह सबसे पतली परत है और इसकी औसत मोटाई लगभग 33 कि.मी. मानी जाती है। भूपर्पटी हल्की चट्टानों से बनी है। जिसमें सिलिका और ऑक्सीजन की प्रधानता है। स्फीयर−यह ठोस गोला है जिसमें केवल एक तल होता है और इसके तल की प्रत्येक बिन्दु एक निश्चित बिन्दु से समान दूरी पर होता है इस बिन्दु को गोले का केन्द्र कहते हैं। आवरण−(भू-विज्ञान) मेन्टल स्थलीय ग्रह और कुछ अन्य चट्टानी ग्रहों के अन्दर एक परत है। 66. जब ग्रेफाइट चट्टानें रूपान्तरित होती है तो उनसे क्या बनता है? (a) क्वार्टजाइट (b) नाइस (c) संगमरमर (d) स्लेट Ans: (b) ग्रेफाइट मणिभीय दानेदार शिला होती है‚ जिसका प्रमुख अवयव स्फटिक (quartz) होता है। यह अग्नेय पाषाण है। ग्रेफाइट पृथ्वी के प्रत्येक भाग में पाया जाता है। भारत में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण अध्ययन प्रश्नोत्तरी - 22

paryavaran adhyyan 21032021