संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पर्यावरण अध्ययन प्रश्नोत्तरी - 22

50. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा ........... महासागर के बीच से होकर गुजरती है। (a) आर्कटिक (b) हिंद (c) अटलांटिक (d) प्रशांत Ans: (d) अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशान्त महासागर के बीच से होकर 1800 देशान्तर पर उत्तर से दक्षिण की ओर गई एक काल्पनिक रेखा हैं। इस रेखा पर तिथि का परिवर्तन होता हैं इस रेखा का निर्धारण 1884 ई. में वाशिंगटन में सम्पन्न एक सम्मेलन में किया गया। जब कोई जलयान पश्चिम दिशा में यात्रा करता हैं तो उसकी तिथि में एक दिन जोड़ दिया जाता है और यदि वह पूर्व की ओर यात्रा करता है तो एक दिन घटा दिया जाता है। एक देश के विभिन्न भागों या द्वीपों का समय एक समान रखने के लिए इस रेखा को आर्कटिक महासागर में 750 उत्तरी अक्षांश पर‚ महाद्वीप से बचने के लिए इस रेखा को पूर्व की ओर मोड़ कर बेरिंग जल संधि से निकाला गया है। बेरिंग सागर में यह पश्चिम की ओर मोड़ी गई है। फिजी द्वीप समूह तथा न्यूजीलैड को दूर रखने के लिए दक्षिण प्रशान्त महासागर में यह पूर्व की ओर मुड़ती हैं।  51. निम्नलिखित में से कौन-सी रेखा भारत के लगभग आधे हिस्से से में होकर गुजरती है? (a) मकर (b) कर्क (c) भूमध्यरेखा (d) प्रमुख भूमध्य A